शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कंपनी में हासिल की पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation) ने हिस्सेदारी

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation) ने बीएसई को एक और कंपनी में हिस्सेदारी हासिल करने के बारे में सूचना दी है।

कंपनी ने श्री महेश्वर हाइडल पावर कॉर्पोरेशन में 23.32% हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है। दरअसल कंपनी ने श्री महेश्वर हाइडल को 400 करोड़ रुपये की गारंटी के साथ 700 करोड़ रुपये का ऋण दिया था, जिसे श्री महेश्वर हाइडल समय पर वापस लौटाने में नाकामयाब रही। इसके बाद पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने श्री महेश्वर हाइडल के साथ किये गये ऋण समझौते के तहत इस ऋण को इक्विटी में परिवर्तित कर दिया।
बीएसई में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन का शेयर गुरुवार को 165.95 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को मामूली मजबूती के साथ 166.90 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 0.20 रुपये या 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 165.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख