शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बाजार में उतारी पहली शून्य उत्सर्जन कार

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारत की पहली शून्य उत्सर्जन कार बाजार में उतारी है।

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक सेडान कार का नाम महिंद्रा ई वेरिटो है। यह महिंद्रा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत 9.50 लाख रुपये है। कंपनी ने ई वेरिटो को तीन प्रारूपों में उतारा है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 110 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है। इस कार की एक खासियत यह है कि यदि आपको इसे जल्दी से चार्ज करना हो तो करीब पौने दो घंटे में इसकी 80% तक बैट्री चार्ज हो सकती है वर्ना एक बार पूरा चार्ज होने में यह करीब 8 घंटे का समय लेगी। कंपनी ने दावा किया है कि इसे चलाने के लिए 1.15 रुपये प्रति किलोमीटर से भी कम खर्च आयेगा।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर गुरुवार को 1,332.70 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार मजबूती के साथ 1,343.00 रुपये पर खुला और 1,354.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 1 बजे यह 21.05 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 1,353.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!