शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन ग्रेनिटो इंडिया (Asian Granito India) ने बाजार में उतारे नये उत्पाद

एशियन ग्रेनिटो इंडिया (Asian Granito India) ने बीएसई को अपने नये उत्पाद को बाजार में उतारने की जानकारी दी है।

कंपनी ने 1000x1000 एमएम जंबो डबल चार्ज वर्टीफाइड टाइल और 800x800 एमएम इम्पीरियो डबल चार्ज वर्टीफाइड टाइल को बाजार में उतारा है। अतिसूक्ष्म प्रौद्योगिकी और असाधारण विशेषताओं के चलते इन टाइलों के बाजार में उतरने की कंपनी को प्रतीक्षा थी। कंपनी का मानना है कि इन टाइलों से टाइल इंडस्ट्री में बदलाव आयेगा।
बीएसई में एशियन ग्रेनिटो इंडिया का शेयर गुरुवार को 172.50 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को हल्की मजबूती के साथ 173.15 रुपये पर खुला और 173.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे यह 2.50 रुपये या 1.45% की मजबूती के साथ 170.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख