शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश एक्स्पोर्ट्स (Rajesh Exports) का दुबई में गोल्ड रिफाइनरी खरीदने पर विचार

खबरों के अनुसार राजेश एक्स्पोर्ट्स (Rajesh Exports) दुबई में एक गोल्ड रिफाइनरी खरीदने पर विचार कर रही है।

इस रिफाइनरी की कीमत लगभग 15-17 करोड़ डॉलर है। कंपनी इस रिफाइनरी की खरीद अपनी रिफाइनिंग क्षमता और मार्जिन को बढ़ाने के लिए कर सकती है।
बीएसई में राजेश एक्स्पोर्ट्स का शेयर गुरुवार को 553.95 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को हल्की मजबूती के साथ 557.95 रुपये पर खुला और 559.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। बढ़त के साथ खुलने के बाद इसमें लगातार गिरावट जारी रही और यह शुरुआती कारोबार में ही लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब 2 बजे यह 21.95 रुपये या 3.96% की गिरावट के साथ 532.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!