शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) करेगी व्यापार का विभाजन

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने गुरुवार को घोषणा की है कि कंपनी अपने फूड्स ऐंड रिफ्रेशमेंट्स व्यापार का विभाजन करेगी।

कंपनी इस व्यापार के विभाजन से फूड्स और रिफ्रेशमेंट्स दो अलग अलग व्यापारिक इकाइयाँ बनायेगी। इन व्यापारों के लिए क्षेत्रीय श्रेणी यूनिलीवर के जलपान (दक्षिण एशिया और अफ्रीका) के उपाध्यक्ष सुधीर सीतापति को एचयूएल के जलपान व्यापार की प्रबंधन समिति में कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल किया जायेगा। इसके अलावा गीतू वर्मा, जो कि वर्तमान में फूड्स और रिफ्रेशमेंट्स व्यापार की कार्यकारी निदेशक हैं, फूड्स कारोबार संभालेंगी।
बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर गुरुवार को 868.70 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को हल्की मजबूती के साथ 872.00 रुपये पर खुला और 888.15 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 13.30 रुपये या 1.53% की मजबूती के साथ 882.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख