शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलम ड्रग्स ऐंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs & Organics) का तिमाही व सालाना लाभ बढ़ा, फिर भी शेयर कमजोर

मंगलम ड्रग्स ऐंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs & Organics) को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी आखरी तिमाही में क्रमश: 16.03 करोड़ रुपये और 5.53 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

इसकी तुलना में कंपनी का लाभ पिछले वर्ष और इसकी अंतिम तिमाही में 6.14 करोड़ रुपये और 3.49 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही कंपनी की सालाना आय में भी 33.76% की बढ़त हुई है। मंगलम ड्रग्स को वित्त वर्ष 2015-16 में 295.16 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जबकि कंपनी को पिछले वर्ष 220.65 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
बीएसई में मंगलम ड्रग्स ऐंड ऑर्गेनिक्स का शेयर गुरुवार को 197.55 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को बेहद हल्की गिरावट के साथ 197.50 रुपये पर खुला और 199.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 9.55 रुपये या 4.83% की गिरावट के साथ 188.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख