शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नितिन फायर प्रोटेक्शन (Nitin Fire Protection) के तिमाही और वार्षिक लाभ में बढ़त

नितिन फायर प्रोटेक्शन (Nitin Fire Protection) के तिमाही लाभ में 66.12% और सालाना लाभ में 46.92% की बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 98.60 करोड़ रुपये और 11.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष और उसकी अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 67.11 करोड़ रुपये और 6.82 करोड़ रुपये रहा था। इसके कंपनी की सालाना आय 29.05% बढ़ कर 1,479.70 करोड़ रुपये और तिमाही आय 31.76% की बढ़त के साथ 308.20 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शुक्रवार को नितिन फायर प्रोटेक्शन का शेयर 0.10 रुपये या 0.31% की गिरावट के साथ 31.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कल के पूरे कारोबार के दौरान यह एक दायरे में कारोबार करता रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 55.30 रुपये और निचला स्तर 27.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख