शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिकेगी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने बीएसई को अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी जनरल इंश्योरेंस की बिक्री की सूचना दी है।

कंपनी की पूरी हिस्सेदारी एचडीएफसी ईआरजीओ जनरल इंश्योरेंस द्वारा कुल 551 करोड़ रुपये में खरीदी जायेगी। इस सौदे के पूरा होने में अभी 11 महीने का समय लगेगा। एचडीएफसी ईआरजीओ, एचडीएफसी और जर्मनी की कंपनी ईआरजीओ ग्रुप का एक साझा उद्यम है। एचडीएफसी ईआरजीओ ने अपनी बाजार स्थिति को मजबूत करने के लिए यह सौदा किया है।
बीएसई में शुक्रवार को लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 17.35 रुपये या 1.17% की गिरावट के साथ 1,461.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कल के पूरे कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,886.25 रुपये और निचला स्तर 1,016.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख