शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को मिला इजराइल और मेक्सिको में पेटेंट

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) दो नये पेटेंट मिले हैं, जिसकी जानकारी कंपनी ने बीएसई को दी है।

दवा बनाने वाली कंपनी सुवेन लाइफ साइंसेज को इजरायल एवं मैक्सिको में न्यूरो अपक्षयी रोगों के इलाज के लिये रासायनिक अवयव के लिए पेटेंट मिला है। कंपनी ने बताया है कि यह अल्जाइमर, अटेंशन डीफिसिएंट हायपरएक्टिविटी डिसॉर्डर, हंटिंगटन, पर्किंसन, सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल होता है। कंपनी ने कहा कि इसे यह पेटेंट 2032 तक के लिए मिले हैं।
बीएसई में शुक्रवार को सुवेन लाइफ साइंसेज का शेयर 0.70 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 213.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 221.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 213.00 रुपये फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 308.70 रुपये और निचला स्तर 144.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख