शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को मिला 5 अरब रुपये का ठेका

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने बताया है कि कंपनी को 5 अरब रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका अमेरिका के नेवादा राज्य के मोटर वाहन विभाग से मुख्य समाकलक के रूप में एक प्रणाली आधुनिकीकरण परियोजना के लिए मिला है। पाँच साल के लिए मिले इस ठेके के तहत टेक महिंद्रा डिजिटल सॉल्युशंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सेवाएँ प्रदान करेगी।
बीएसई में शुक्रवार को टेक महिंद्रा का शेयर 3.40 रुपये या 0.62% की बढ़त के साथ 549.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 557.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 546.55 रुपये तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 581.95 रुपये और निचला स्तर 407.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!