शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमटीएनएल (MTNL) को हुआ अंतिम तिमाही में 174.58 करोड़ रुपये का लाभ

एमटीएनएल (MTNL) को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 595.11 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 174.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके अलावा कंपनी को एक बार फिर से वार्षिक आधार पर घाटा हुआ है। एमटीएनएल को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 2,893.39 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 में 2,005.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। साथ ही कंपनी की वार्षिक आमदनी 3,496.54 करोड़ रुपये से घट कर 3,304.33 करोड़ रुपये और तिमाही आय 876.42 करोड़ रुपये से घट कर 835.79 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शुक्रवार को एमटीएनएल का शेयर बिना बढ़त या गिरावट 19.50 रुपये के स्तर पर ही बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का उच्च स्तर 24.50 रुपये और निचला स्तर 14.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!