शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विनाती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) के तिमाही और सालाना लाभ में बढ़त

विनाती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) के तिमाही लाभ में 21.12% और वार्षिक लाभ में 13.62% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 32.42 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 39.27 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 115.79 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 131.57 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि कंपनी की सालाना और वार्षिक तिमाही में गिरावट आयी है। कंपनी की वार्षिक आमदनी 771.72 करोड़ रुपये से घट कर 630.94 करोड़ रुपये और तिमाही आय 174.97 करोड़ रुपये से घट कर 154.39 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शुक्रवार को विनाती ऑर्गेनिक्स का शेयर 4.35 रुपये या 0.93% की बढ़त के साथ 469.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का उच्च स्तर 582.40 रुपये और निचला स्तर 361.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख