शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) शुरू कर सकती है मुंबई-शंघाई फ्लाइट

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज (Jet Airways) मुंबई-शंघाई फ्लाइट फिर से शुरू कर सकती है।

कंपनी ने यह फ्लाइट मुंबई-शंघाई-सेन फ्रेंसिस्को जून 2008 से जनवरी 2009 तक उड़ायी थी। मगर कंपनी को वित्तीय समस्याओं के कारण इस सेवा को रोकना पड़ा था। हाल ही में कंपनी ने यूरोप में एम्स्टर्डम के लिए भी फ्लाइट शुरू की है।
बीएसई में शुक्रवार को जेट एयरवेज का शेयर 12.25 रुपये या 2.15% की गिरावट के साथ 557.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में जेट एयरवेज के शेयर का उच्च स्तर 796.00 रुपये और निचला स्तर 248.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख