शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य नारायण बने सनोफी इंडिया (Sanofi India) के नये अध्यक्ष

सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने आदित्य नारायण को कंपनी के निदेशक मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

64 वर्षीय आदित्य को इंडस्ट्री में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होनें 30 साल तक आईसीआई को अपनी सेवाएँ दी। इसमें वह 1996 से 2003 तक प्रबंधक निदेशक और 2003 से 2010 तक गैर कार्यकारी चेयरमैन रहे। वर्तमान में वह हिंदुस्तान यूनीलिवर सहित कई कंपनियों के स्वतंत्र निदेशक हैं।
बीएसई में शुक्रवार को सनोफी इंडिया का शेयर 35.10 रुपये या 0.81% की गिरावट के साथ 4,302.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 4,380.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 4,268.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का उच्च स्तर 4,651.10 रुपये और निचला स्तर 3,259.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख