शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम (Grasim) को रोकना पड़ा उत्पादन

ग्रासिम (Grasim) ने बीएसई को विस्कॉस स्टेपल फाइबर के उत्पादन रोकने की सूचना दी है।

कंपनी ने मध्य प्रदेश में स्थित अपने संयंत्र में विस्कॉस स्टेपल फाइबर का उत्पादन पानी की कमी के कारण रविवार से रोक दिया है। कंपनी ने बताया है कि मानसून आने और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने की स्थिति में ही इसका दोबारा उत्पादन शुरू किया जायेगा। हालांकि कंपनी अपने ग्राहकों को विस्कॉस स्टेपल फाइबर की आपूर्ति अपने गुजरात और कर्नाटक में स्थित संयंत्रों और पहले से मौजूद स्टॉक से करती रहेगी।
बीएसई में ग्रासिम का शेयर शुक्रवार के 4,309.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 4,320.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 4,336.00 रुपये के स्तर चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 16.00 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 4,325.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख