शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के कुल उत्पादन में मामूली बढ़त

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के वाहनों के कुल उत्पादन में 1.70% की मामूली बढ़त हुई है।

कंपनी ने मई 2015 में 1,27,343 वाहनों का उत्पादन किया था, जबकि मई 2016 में कंपनी ने कुल 1,29,509 वाहनों का उत्पादन किया है। इनमें ऑल्टो/वेगन आर, डिजायर टूर और ईको/ओम्नी का उत्पादन घटा है। जबकि रिट्ज/ स्विफ्ट/ सिलेरियो/ बलेनो, जिप्सी/ एस-क्रोस/ एर्टिगा और सूपर केर्री के उत्पादन में बढ़त हुई है।
बीएसई में मारुति का शेयर शुक्रवार के 4,220.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 4,214.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 4,152.50 रुपये के स्तर तक नीचे गिर गया है। करीब साढ़े 11 बजे यह 93.25 रुपये या 2.21% की गिरावट के साथ 4,126.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख