शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वकरंगी (Vakrangee) ने इस कंपनी के साथ किया समझौता

वकरंगी (Vakrangee) ने बीएसई को एक इंश्योरेंस कंपनी के साथ किये अपने समझौते की जानकारी दी है।

कंपनी ने सिग्ना टीटीके हेल्थ इंश्योरेंस के साथ हेल्थ इंश्योरेंस उत्पाद के वितरण के लिए समझौता किया है। कंपनी इस उत्पाद का वितरण अपने वकरंगी डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के जरिये करेगी।
बीएसई में वकरंगी का शेयर शुक्रवार के 171.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 173.00 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार में ही 170.60 रुपये के स्तर तक नीचे गिर गया। करीब पौने 12 बजे यह 1.40 रुपये या 0.81% की गिरावट के साथ 170.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!