शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies) पर लगा आरोप, शेयर कमजोर

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (मार्ड) ने थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies) पर डॉक्टरों को कमिशन देने का आरोप लगाया है।

मार्ड ने थायरोकेयर पर खून के नमूने भेजने पर कमीशन देने का आरोप लगाया है। इस मामले में मार्ड ने महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा है जिसमें मार्ड ने मामले की जांच और कार्रवाई करने की माँग की है। हालांकि थायरोकेयर ने इन आरोपों को गलत बताया है। थायरोकेयर के सीएमडी और सीईओ, डॉ ए वेलुमणि का कहना है कि कंपनी पर गलत आरोप लगाया गया है। दरअसल थायरोकेयर के फ्रेंचाइजी को लिखे गये पत्र का गलत मतलब निकाला गया है। थायरोकेयर ने फ्रेंचाइजी को पेशकश दी थी, जबकि डॉक्टरों का कंपनी के साथ कोई सीधा संबंध नहीं होता है।
बीएसई में थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर शुक्रवार के 630.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 621.25 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 38.45 रुपये या 6.10% की गिरावट के साथ 592.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख