शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयर में दिख रही है तेजी

आज सोमवार के कारोबार में फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी ने बीएसई को अपने उत्पादन और बिक्री की सूचना दी है। कंपनी ने मई महीने में कुल 2,511 वाहनों का उत्पादन किया। इसी महीने में कंपनी के कुल 2,392 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें घरेलू बाजार में 1,383 एलसीवी और एससीवी और 771 यूवी, एसयूवी और ट्रैक्टरों की बिक्री शामिल है। साथ ही कंपनी ने 224 एलसीवी और एससीवी और 14 यूवी, एसयूवी और ट्रैक्टरों का निर्यात किया है।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 2,928.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 2,959.00 रुपये पर खुला और 3,038.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 80.70 रुपये या 2.76% की बढ़त के साथ 3,009.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!