शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिला विश्व कप का टिकट

खबरों के अनुसार लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को 13.5 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है।

कंपनी को कतर में होने वाले 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए एक स्टेडियम बनाने के लिए 13.5 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है। अल-राय्यान नामक इस स्टेडियम की क्षमता 40,000 दर्शकों की होगी। कंपनी को यह ठेका एक संयुक्त उद्यम में मिला है, जिसमें लार्सन ऐंड टुब्रो एक ठेकेदार की भूमिका निभायेगा।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार 1,461.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,470.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,472.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,461.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 8.00 रुपये या 0.55% की बढ़त के साथ 1,469.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख