शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हाउसफुल 3 से इरोज इंटरनेशनल मीडिया (Eros International Media) का शेयर मजबूत

इरोज इंटरनेशनल मीडिया (Eros International Media) ने बीएसई को हाउसफुल 3 के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की जानकारी दी है।

भारतीय फिल्म उद्योग की भारत में सबसे बड़ी वैश्विक कंपनी इरोज इंटरनेशनल ने बताया है कि कंपनी की नयी फिल्म हाउसफुल 3 ने अपने रिलीज होने के पहले सप्ताहांत में वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आँकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब तक भारत में 73.02 करोड़ रुपये और विदेशों में 27.01 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बीएसई में इरोज इंटरनेशनल मीडिया का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले आज बिना बढ़त या गिरावट के 197.80 रुपये पर ही खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 207.85 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.65 रुपये या 3.87% की बढ़त के साथ 205.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!