शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (Icici Bank) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

आईसीआईसीआई बैंक (Icici Bank) ने बीएसई को इक्विटी शेयर आवंटित करने की जानकारी दी है।

आईसीआईसीआई बैंक ने बताया है कि बैंक ने 2 रुपये प्रति 32,600 इक्विटी शेयर 2 जून को आवंटित किये हैं। साथ ही बैंक ने बताया है कि इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2000 के तहत आवंटित किया गया है।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर शुक्रवार के 243.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 244.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 245.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 242.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 0.30 रुपये या 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 243.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख