शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रिज्म सीमेंट (Prism Cement) खरीदेगी बीएलए पावर में 15.23% हिस्सेदारी

प्रिज्म सीमेंट (Prism Cement) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी बीएलए पावर में 15.23% हिस्सेदारी खरीदने को तैयार हो गयी है।

कंपनी मध्य प्रदेश के सतना में अपने दो सीमेंट संयंत्रों के लिए बीएलए पावर से 25 मेगावाट आरटीसी को खरीदने और इस्तेमाल करने के लिए बिजली आपूर्ति समझौता करेगी, जिसका मूल्य 21 करोड़ रुपये है। इससे कंपनी को सीमेंट उत्पादन की लागत में कमी आने की उम्मीद है।
बीएसई में प्रिज्म सीमेंट का शेयर सोमवार के 92.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 94.60 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 1.45 रुपये या 1.57% की बढ़त के साथ 94.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख