शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस म्यूचुअल फंड ने बेचे रेडिंग्टन इंडिया (Redington India) के शेयर

रिलायंस म्यूचुअल फंड ने रेडिंग्टन इंडिया के 50.82 लाख शेयरों को बेच दिया है।

कंपनी ने इन शेयरों को 107 रुपये में बेचा है। फिडेलिटी प्यूरिटन ट्रस्ट फिडेलिटी लो प्राइस्ड फंड ने 1,00,00,000 शेयरों को खरीदा है। इसके साथ ही आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इन्श्योरेंस ने भी कंपनी के 70,00,000 शेयरों को खरीदा है। बीएसई में रेंडिगटन इंडिया के शेयर सोमवार 101.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ 100.90 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 0.95 रुपये या 1.52% की बढ़त के साथ 103.40 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 91.20 रुपये का था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 132 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख