शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) खरीदेगी 4,00,00,000 शेयर

विप्रो (Wipro) ने सेबी से शेयरों की वापस खरीद पर मिले अंतिम अवलोकन की जानकारी बीएसई को दी है।

कंपनी 10 जून या इससे पहले योग्य शेयरधाकों को इस संबंध में पत्र लिखेगी। शेयरों की वापस खरीद की पूरी प्रक्रिया 17 जून से 12 जुलाई तक पूरी होगी। कंपनी 2 रुपये अंकित मूल्य वाले 4,00,00,000 इक्विटी शेयरों को प्रति 625 रुपये खरीदेगी।
बीएसई में विप्रो का शेयर सोमवार के 535.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 542.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 537.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!