शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए 19% उछला गोवा कार्बन (Goa Carbon) का शेयर

गोवा कार्बन (Goa Carbon) के शेयर में आज लगभग 19% की शानदार तेजी देखने को मिली है।

दरअसल कंपनी ने अपने मई महीने में हुए कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक के उत्पादन और बिक्री के आँकड़े पेश किये हैं। कंपनी ने अपने तीन संयंत्रों बिलासपुर, गोवा और पाराद्वीप में क्रमश: 2,164.100 एमटी, 6,221.500 एमटी और 11,591.000 एमटी कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक का उत्पादन किया है, जिसका कुल मूल्य 26.13 करोड़ रुपये है। इस उत्पादन में से कंपनी ने इन्हीं संयंत्रों में से 1,536.000 एमटी, 4,080.762 एमटी और 8,243.400 एमटी की बिक्री की है, जिसकी कुल कीमत 26.33 करोड़ रुपये है।
बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर सोमवार के 83.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 89.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 15.75 रुपये या 18.94% की शानदार बढ़त के साथ 98.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!