शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का बैड लोन पर नया दाँव

खबरों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) कर्जदारों पर फंसे हुए बैड लोन पर एक नयी नीति बना रहा है।

बैंक फंसे हुए कर्ज के पोर्टफोलियो के लिए एक नयी कंपनी की बना सकता है। इस मामले से जुड़े जानकारों का मानना है कि ऐसा होने पर बैंक को बैड लोन के बोझ से आजादी मिल सकती है। एसबीआई को इसी तरह के बैड बैंक में हिस्सेदारी खरीदने में सॉवरन वेल्थ फंड्स और प्राइवेट इक्विटी फर्म्स की दिलचस्पी दिखी है। इस ‘बैड बैंक’ में 1.37 लाख करोड़ रुपये की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ होंगी, जो एसबीआई के दिए हुए कुल ऋण की 9% होंगी।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर सोमवार के 199.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 200.00 रुपये पर खुला और 204.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे बैंक का शेयर 3.95 रुपये या 1.98% की बढ़त के साथ 203.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख