शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेयास शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक्स (Shreyas Shipping & Logistics) के इस कंपनी के साथ हुए समझौते से शेयर 17.20% उछला

श्रेयास शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक्स (Shreyas Shipping & Logistics) ने बीएसई को अपनी नयी साझेदारी की सूचना दी है।

तटीय शिपिंग को मजबूत बनाने और पूर्व-पश्चिम व्यापार लेन पर नए बंदरगाहों को कवर करने के जरिये अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए श्रेयास शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक्स (Shreyas Shipping & Logistics) ने शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) के साथ समझौता किया है। यह समझौता पोत बंटवारे की व्यवस्था के लिए भी है, जिसमें 3 पोत एससीआई और 1 श्रेयास शिपिंग का होगा।
बीएसई में श्रेयास शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक्स का शेयर सोमवार के 322.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 330.05 रुपये पर खुला और 378.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 55.40 रुपये या 17.20% की शानदार बढ़त के साथ 377.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख