शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल (Crompton Greaves Consumer Electrical) जुटायेगी 700 करोड़ रुपये

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल (Crompton Greaves Consumer Electrical) को 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बताया है कि इसके शेयरधारकों ने डिबेंचर स्टॉक, बॉंड या अन्य ऋण प्रतिभूतियों, सूचीबद्ध या गैर सूचीबद्ध या सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों से 700 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी को यह मंजूरी 6 जून को हुई अपनी सालाना आम बैठक में मिली है, जिसके बाद कंपनी एक या एक से अधिक भागों में एक साल की अवधि में यह रकम जुटायेगी।
बीएसई में क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल का शेयर सोमवार के 132.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 132.50 रुपये पर खुला और 136.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 1.20 रुपये या 0.91% की बढ़त के साथ 133.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख