शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांत (Vedanta) करेगी 3,350 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार वेदांत (Vedanta) 50 करोड़ डॉलर या लगभग 3,350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी यह निवेश अपने जिंक व्यापार में करेगी। यह रकम चालू वित्त वर्ष के कंपनी के कुल पूंजीगत खर्च की लगभग आधी है। कंपनी का जिंक व्यापार भारत के अलावा नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड तक फैला है।
बीएसई में वेदांत का शेयर सोमवार के 106.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 107.50 रुपये पर खुला और 108.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। वेदांता का शेयर आज अधिकतर समय लाल रेखा से ऊपर ही रहा है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 1.85 रुपये या 1.74% की बढ़त के साथ 108.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!