शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) ने बेचे 9 लाख शेयर

खबरों के अनुसार श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) ने 9,00,000 शेयर बेच दिये हैं।

कंपनी ने उगर शुगर के यह शेयर ब्लॉक डील के जरिये बेचे हैं। आज बीएसई में श्री रेणुका शुगर्स का शेयर लाल रेखा के ऊपर ही कारोबार करता रहा है।
बीएसई में श्री रेणुका शुगर्स का शेयर सोमवार के 13.82 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 14.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 14.29 रुपये और निचला स्तर 13.90 रुपये रहा है। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 0.15 रुपये या 1.09% की बढ़त के साथ 13.97 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!