शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले 2,161 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को मिले कुल 2,161 करोड़ रुपये के कई ठेकों की जानकारी बीएसई को दी है।

इन ठेकों में डेडिकेटेड कॉरिडोर फ्रेट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से प्रमुख डिजाइन और निर्माण के लिए, उत्तर प्रदेश में 417 किमी में विद्युतीकरण के लिए, गुजरात वाटर इन्फ्रास्ट्रक्चर से पाइपलाइन के लिए मिले ठेके शामिल हैं।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर सोमवार के 1,468.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 1,469.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,499.95 रुपये और निचला स्तर 1,461.55 रुपये रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 19.90 रुपये या 1.36% की बढ़त के साथ 1,488.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख