शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्फाजियो इंडिया (Alphageo India) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर

अल्फाजियो इंडिया (Alphageo India) का शेयर आज 20% की शनदार बढ़त के साथ चल रहा है।

कंपनी ने बताया है कि इसे लगभग 1,482 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका ओएनजीसी से राष्ट्रीय भूकंपीय कार्यक्रम के तहत मिला है। इसमें कंपनी को 2019 तक भारत की भारतीय तलछटी घाटियों के भूमि क्षेत्रों के मूल्यांकन में भारत के 2 डी भूकंपीय डाटा का अधिग्रहण करना है।
बीएसई में अल्फाजियो इंडिया का शेयर मंगलवार को 660.10 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को जबरदस्त बढ़त के साथ 765.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 132 रुपये या 20% की बढ़त के साथ 792.10 रुपये पर चल रहा है, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर भी है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!