शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हाउसिंग डेवेलपमेंट ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर (Housing Development & Infrastructure) बेचेगी दो भूखंड

खबरों के अनुसार हाउसिंग डेवेलपमेंट ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर (Housing Development & Infrastructure) मुंबई से बाहर दो भूखंडों को बेचेगी।

कंपनी इन भूखंडों को बेचने की बातचीत के अंतिम चरण में है। एचडीआईएल प्रत्येक क्षेत्रों, पालघर और वसई-विरार, में पांच लाख वर्ग फुट जमीन बेच रही है, जिससे कंपनी को लगभग 750 करोड़ रुपये मिलेंगे। खबरों के अनुसार एचडीआईएल पालघर के लिए वीणा डेवेलपर्स और वसई-विरार के लिए शापूरजी पालोनजी से बात कर रही है।
बीएसई में हाउसिंग डेवेलपमेंट ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर मंगलवार को 97.90 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 98.90 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.15% की गिरावट के साथ 97.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख