शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने की एमसीएलआर में कटौती, शेयर कमजोर

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने एक महीने और दो वर्ष की एमसीएलआर में कटौती की है।

बैंक ने एक महीने एमसीएलआर 9% से घटा कर 8.95% कर दी है। साथ ही इसने दो वर्ष की एमसीएलआर 9.40% से घटा कर 9.30% कर दी है। नयी दरें 7 जून के प्रभाव से लागू हो गयी है। इसके बाद बैंक के शेयर भाव में गिरावट आयी है।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार को 1,174.20 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 1,175.00 रुपये पर खुला है। हल्की बढ़त के साथ खुलने के बाद यह शुरुआती कारोबार में ही लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 6.65 रुपये या 0.57% की गिरावट के साथ 1,167.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!