शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंसेक्टिसाइड्स इंडिया (Insecticides India) भारतीय बाजार में उतारेगी विदेशी उत्पाद

खबरों के अनुसार इंसेक्टिसाइड्स इंडिया (Insecticides India) कुछ जापानी और अमेरिकी उत्पाद भारत लाना चाहती है।

कंपनी इन देशों की कंपनियों के उत्पाद भारतीय बाजार में उतारने के लिए उनसे बात भी कर रही है। हाल ही में बाजार में धान की फसल के लिए तृणनाशक उतारने वाली इंसेक्टिसाइड्स अभी आधा दर्जन और नये उत्पाद बाजार में उतारेगी।
बीएसई में इंसेक्टिसाइड्स इंडिया का शेयर मंगलवार को 437.15 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को बढ़त के साथ 445.00 रुपये पर खुला, जो कि आज इसका निचला स्तर भी रहा है। इसके अलावा यह 458.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 19.15 रुपये या 4.38% की बढ़त के साथ 456.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!