शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (RPP Infra Projects) को मिला 45.4 करोड़ रुपये का ठेका

आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (RPP Infra Projects) ने बीएसई को 45.4 करोड़ रुपये मूल्य का एक और ठेका मिलने की जानकारी दी है।

कंपनी को यह ठेका मध्य प्रदेश राज्य से सड़क निर्माण के लिए मिला है। कंपनी मध्य प्रदेश में 5.70 किमी और 25.68 किमी की दो सड़कों का निर्माण करेगी।
बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स का शेयर मंगलवार को 156.55 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 154.80 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 1.53% की बढ़त के साथ 158.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!