शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स (Maestros Electronics) ने किये इक्विटी वारंट परिवर्तित

माइस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स (Maestros Electronics) ने इक्विटी वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित कर दिया है।

कंपनी ने निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने के बाद 3,40,000 इक्विटी वारंटों को इक्विटी शेयरों में परवर्तित कर प्रति 27 रुपये मूल्य पर आवंटित कर दिया है। कंपनी ने यह शेयर बीके तेंदुलकर को आवंटित किये हैं, जिनके पास पहले से यह इक्विटी वारंट थे।
बीएसई में माइस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर मंगलवार को 32.00 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 33.00 रुपये पर खुला और सुबह से बिना बदलाव के इसी स्तर पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 41.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 17.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!