शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) को भरना पड़ेगा जुर्माना

खबरों के अनुसार डीएलएफ (DLF) को सर्वोच्च उपभोक्ता पैनल ने 50 खरीदारों को प्रति वर्ष 12% जुर्माना देने का आदेश दिया है।

कंपनी को यह जुर्माना हरियाणा में पंचकुला परियोजना में खरीदारों के फ्लैट का कब्जा देने में देरी के लिए भरने को कहा गया है। साथ ही राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने न्यायमूर्ति जे एम मलिक की अध्यक्षता में कंपनी को इसी के द्वारा प्रस्तावित एक सूची के अनुसार खरीदारों को अपार्टमेंट सौंपने को कहा है। खरीदारों को यह अपार्टमेंट 2013 तक मिलने थे।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर मंगलवार को 135.10 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 134.90 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे तक लाल रेखा के नीचे रहने के बाद डीएलएफ के शेयर में मजबूती शुरू हुई। करीब पौने 3 बजे कंपनी का शेयर 1.05 रुपये या 0.78% की बढ़त के साथ 136.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख