शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बढ़ायी एमसीएलआर

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 1 वर्ष एमसीएलआर में वृद्धि की है।

बैंक ने यह 7 जून के प्रभाव से 9.30% से बढ़ा कर 9.40% कर दी है। आज बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में तेजी का रुख है।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर मंगलवार को 145.25 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 146.10 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे तक यह लाल रेखा के आस-पास रहा और करीब सवा 10 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में मजबूती शुरू हुई। करीब सवा 3 बजे बैंक के शेयर में 2.75 रुपये या 1.89% की बढ़त के साथ 148.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख