शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) ने पूरा किया अधिग्रहण

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) ने केन्या की एक कंपनी में नियंत्रण हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने केन्या की यूनिवर्सल कॉर्प में नियंत्रण हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया है। इसके बाद कंपनी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर मंगलवार को 1,126.60 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 1,132.25 रुपये पर खुला। आज के कारोबार के दौरान स्ट्राइड्स शासुन के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव रहा और अंत में 2.40 रुपये या 0.21% की बढ़त के साथ 1,129.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,412.45 रुपये और निचला स्तर 848.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख