शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के निदेशक मंडल की बैठक

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 10 जून को होगी।

इस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के 300 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार को 1,403.35 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 1,405.05 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ खुलने के बावजूद कंपनी का शेयर कारोबार के शुरुआती एक घंटे में ही लाल रेखा से नीचे चला गया और अंत तक लाल रेखा से नीचे ही रहा। अंत में यह 24.40 रुपये या 1.74% की गिरावट के साथ 1,378.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,536.50 रुपये और निचला स्तर 805.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!