शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सूर्या रोशनी (Surya Roshni) करेगी अपने साथ इस कंपनी का एकीकरण

सूर्या रोशनी (Surya Roshni) ने बीएसई को एक कंपनी के अपने साथ होने वाले एकीकरण की सूचना दी है।

कंपनी सूर्या ग्लोबल स्टील ट्यूब्स का एकीकरण अपने साथ करेगी। सूर्या रोशनी की सूर्या ग्लोबल स्टील ट्यूब्स में इस समय 26.99% हिस्सेदारी है। सूर्या ग्लोबल स्टील गुजरात में स्टील के पाइपों का उत्पादन करती है और 25 से अधिक देशों में इसका निर्यात करती है।
बीएसई में सूर्या रोशनी का शेयर बुधवार के 156.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 163.50 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 7.05 रुपये या 4.50% की बढ़त के साथ 163.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख