शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इरोज नाउ (EROS NOW) अब एप्पल टीवी पर भी होगा उपलब्ध

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) ने एप्पल टीवी के साथ समझौता किया है।

इस समझौते से कंपनी की डिजिटल से अधिक टॉप वितरण सेवा इरोज नाउ (EROS NOW) अब एप्पल टीवी पर भी उप्लब्ध होगी। इरोज इंटरनेशनल इस समझौते के बाद अब अपने बॉलीवुड और क्षेत्रिय भाषाओं की फिल्मों और संगीत वीडियो के भंडार का प्रदर्शन अमरीका, ब्रिटेन, भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया सहित 80 देशों में कर सकेगा। इस सेवा में पूरी लंबाई की फिल्में, फिल्मों के लिए अंग्रेजी और अरबी उपशीर्षक, संगीत वीडियो प्लेलिस्ट और क्षेत्रीय भाषा फिल्टर शामिल हैं।
बीएसई में इरोज इंटरनेशनल का शेयर बुधवार के 205.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 214.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 10.45 रुपये या 5.07% की बढ़त के साथ 216.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!