शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विपुल (Vipul) को मिली गुड़गाँव में सकारात्मक प्रतिक्रिया

विपुल (Vipul) ने बीएसई को अपने 382 में से 101 फ्लैट बिकने की जानकारी दी है।

कंपनी को गुड़गाँव के गोल्फ कोर्स रोड पर अपनी आरोहन परियोजना के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विपुल ने वहाँ 382 फ्लैट बिक्री के लिए रखे थे, जिसमें से कंपनी ने पहले चरण में 101 (26%) फ्लैट बेच दिये हैं। इन 101 फ्लैटों को कंपनी ने 303 करोड़ रुपये में बेचा है।
बीएसई में विपुल का शेयर बुधवार के 52.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 53.85 रुपये पर खुला और 58.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 1.65 रुपये या 3.14% की बढ़त के साथ 54.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख