शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने किया 2 कंपनियों के साथ समझौता

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने 2 प्रमुख ऑटोमोटिव समाधान प्रदाता कंपनियों के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने मोविमंटो और राइटवेयर के साथ अपनी मौजूदा स्मार्ट गतिशीलता और वाहन इंजीनियरिंग सेवा में सुधार करने के लिए यह समझौता किया है। मोविमेंटो के साथ साझेदारी से एचसीएल को ऑटोमोटिव जीवन चक्र का प्रबंधन, अद्यतन और ऑन ऐंड ऑफ बोर्ड सॉफ्टवेयर की सुविधा मिलेगी।
बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर बुधवार के 743.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 749.45 रुपये पर खुला और 753.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 8.95 रुपये या 1.20% की बढ़त के साथ 752.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख