शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने वापस मंगायी इंजेक्शन की 54,000 इकाइयाँ

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिका में अपने एक इंजेक्शन की 54,000 इकाइयाँ वापस मंगायी हैं।

कंपनी ने अपने जीवाणुरोधी इंजेक्शन सेफ्ट्रिएकसोन की इतनी इकाइयों को वर्तमान अच्छे विनिर्माण मानदंडों के उल्लंघन के कारण वापस मंगाया है। कंपनी ने इन इंजेक्शनों का उत्पादन अपने मध्य प्रदेश स्थित मंदीदीप संयंत्र में किया है। इसके अलावा कंपनी 741.171 किलोग्राम सेफ्ट्रिएकसोन सोडियम भी एपीआई मध्यवर्ती के विनिर्देशों के विफल होने के कारण वापस मंगा रही है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर बुधवार के 1,430.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,420.00 रुपये पर खुला। कमजोरी के साथ खुलने के बावजूद कंपनी के शेयर में आज बढ़त का रुख रहा और यह 1,438.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी का शेयर 1.00 रुपये या 0.07% की बढ़त के साथ 1,431.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख