शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यु स्टील (JSW Steel) के उत्पादन में बढ़त

मई महीने में जेएसडब्ल्यु स्टील (JSW Steel) के उत्पादन में बढ़त हुई है।

मई 2015 में कंपनी ने 11.62 लाख टन (एलटी) क्रूड स्टील का उत्पादन किया था, जो कि मई 2016 में 16% की बढ़त के साथ 13.48 एलटी रहा। इसके अलावा कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों के उत्पादन में 7% और लंबे रोल्ड उत्पादों के उत्पादन में 22% की बढ़त हुई है। फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन मई में 2015 के महीने की तुलना में 8.70 एलटी से बढ़ कर 9.30 एलटी और लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 2.44 एलटी से बढ़ कर 2.98 एलटी रहा।
बीएसई में जेएसडब्ल्यु स्टील का शेयर बुधवार के 1,395.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बिना बढ़त या गिरावट के इसी स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,411.45 रुपये और निचला स्तर 1,387.80 रुपये रहा है। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 12.50 रुपये या 0.90% की बढ़त के साथ 1,407.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख