शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) के शेयर में गिरावट

तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी के तिमाही और सालाना घाटे में बढ़त हुई है, जबकि इन दोनों अवधियों में कंपनी की आमदनी में गिरावट आयी है। कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 266.03 करोड़ रुपये और 103.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वर्ष और इसकी चौथी तिमाही में कंपनी को 34.50 करोड़ रुपये और 59.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 372.38 करोड़ रुपये और 89.66 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष और इसकी चौथी तिमाही में 551.33 करोड़ रुपये और 110.06 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में तिलकनगर इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के बंद स्तर के मुकाबले बिना बढ़त या गिरावट के 16.25 रुपये के स्तर पर ही खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 0.30 रुपये या 1.85% की गिरावट के साथ 15.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!