शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने केन्या में उतारा बीयूवी अल्ट्रा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपना नया ट्रक अल्ट्रा केन्या के बाजार में उतारा है।

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने हल्के व्यावसायिक वाहनों (एलसीवी) की श्रेणी में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिजनेस यूटिलिटी वाहन अल्ट्रा को अफ्रीकी देश केन्या के बाजार में उतारा है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक रवि पिशारोदी ने बताया कि यह चार से 11 टन तक भार उठाने में सक्षम है। इसमें टाटा 497 टीसीआईसी इंजन है, जिसकी क्षमता 125 हॉर्स पावर है। एक्सल प्रौद्योगिकी आधारित इस बीयूवी में जी-550 छह स्पीड गियर बॉक्स के साथ-साथ एडजस्टेबल पावर स्टियरिंग प्रणाली, एयर कंडिशन केबिन और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम भी मौजूद है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर गुरुवार के 466.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 467.90 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 3.90 रुपये या 0.84% की गिरावट के साथ 462.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!